
फ़ोनपे और लिक्विड ग्रुप ने सिंगापुर में यूपीआई क्यूआर पेमेंट स्वीकार करने के लिए साझेदारी की
नित्य संदेश एजेंसी
नई दिल्ली। फोनपे ने आज यह घोषणा की कि वह सिंगापुर में अपने मर्चेंट एक्सेप्टेन्स नेटवर्क को बढ़ाने के लिए डिजिटल क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सलूशन में फिनटेक लीडर लिक्विड ग्रुप के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से यात्रियों को सिंगापुर में लिक्विड ग्रुप के व्यापक मर्चेंट आधारित अपने फोनपे ऐप का उपयोग करके आसानी से स्कैन करते हुए, पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी और सिंगापुर, भारतीयों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। ये क्यूआर कोड पर्यटक-केंद्रित जगहों पर व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे, जिनमें चांगी हवाई अड्डा, ड्यूटी फ्री दुकानें, रेस्तरां, बार, खुदरा विक्रेता जैसे द कोको ट्रीज, चार्ल्स एंड कीथ, लुवेनस ज्वेलरी, हार्ड रॉक कैफे, आदि पर्यटन स्थल और परिवहन सेवाएं शामिल हैं।
साझेदारी पर बोलते हुए, फ़ोनपे में अंतर्राष्ट्रीय पेमेंट के सीईओ, रितेश पई जी कहते हैं कि च्च्हम सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा को शुरू करने के लिए लिक्विड ग्रुप के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है और हम उन्हें अपने पसंदीदा खाना, खरीदारी और पर्यटन स्थलों पर तेज़ और आसानी से पेमेंट की सुविधा को प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव और भी ज्यादा सुखद बन सके। लिक्विड ग्रुप के सीसीओ एल्विन सेक जी का कहना हैं कि "हम सिंगापुर में भारतीय यात्रियों के पेमेंट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फोनपे के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यूपीआई को अपने इस विशाल मर्चेंट नेटवर्क में जोड़ते हुए, हम न केवल लेनदेन को सरल बना रहे हैं, बल्कि आसान, सीमा-पार पेमेंट की सुविधा भी प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत कर रहे हैं। यह साझेदारी वैश्विक पेमेंट को उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए इसकी उपलब्धता को बढ़ाने और प्रभावी बनाने के हमारे लक्ष्य के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं। यह सहयोग लिक्विड ग्रुप की एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी के माध्यम से संभव हुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से, लिक्विड ग्रुप ने अपने व्यापारियों को इस पेमेंट माध्यम के जरिए यूपीआई से पेमेंट स्वीकार करने में सक्षम बनाया है, जिससे भारतीय यात्रियों के लिए लेनदेन के लिए अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप का उपयोग करना सुविधाजनक हो गया है। मर्चेंट आउटलेट्स पर पेमेंट करने के लिए, फोनपे यूजर को केवल व्यापारियों द्वारा जनेरेट/डिस्प्ले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। लेनदेन भारतीय रुपए में प्रोसेस किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और उपयोग करने में आसानी होगी।
सिंगापुर की यात्रा के दौरान लिक्विड ग्रुप के मर्चेंट को पेमेंट करने के अलावा: फोनपे यूजर पेनाउ -यूपीआई रियल-टाइम रेमिटेंस कॉरिडोर के माध्यम से यूपीआई के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धन प्राप्त कर सकते हैं। इस यूपीआई अवसंरचना का लाभ उठाकर पैसों के लेनदेन की प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाता है, जिससे ग्राहकों को बैंक खाते के नम्बर और आईएफएससी कोड जैसी जानकारी शेयर करने की जरुरत समाप्त हो जाती है। सिंगापुर स्थित नॉन- रेसिडेंट भी अपने एनआरई/एनआरओ बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं और भारत में उपयोग के विभिन्न सेवाओं के लिए पेमेंट कर सकते हैं, जैसे यूटिलिटी बिल पेमेंट, भारत में अपने मित्रों और परिवारों को पैसे ट्रांफर करना तथा ई-कॉमर्स या फिजिकल मर्चेंट को पेमेंट करना। उपरोक्त क्षमताओं को २०२४ की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय उपयोग के मामलों के लिए फोनपे की यूपीआई आधारित सुविधाओं को चालू करने के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था और पिछले कुछ महीनों में इसमें सकारात्मक वृद्धि देखी गई है।
No comments:
Post a Comment