Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

प्रबन्ध निदेशक ने प्रीति पाल को पैरा ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और सम्मानित किया



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने प्रीति पाल को पैरिस मे आयोजित पैरा ओलंपिक खेलों की 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि पैरा ओलंपिक खिलाडी की जीत से देश का नाम गौरवान्वित हुआ है।

प्रीति पाल ने पैरिस से लौटने के उपरान्त अलका तोमर, स्पोर्टस आफिसर, फातिमा खातून, अन्तर्राष्टीय पैरा ओलंपिक खिलाडी, विजेन्द्र सिंह, जतन सिंह, राजेश चौधरी,  बालेंद्र मलिक, मांगे राम आदि खिलाडियों के साथ, प्रबन्ध निदेशक से भेंट की। इससे पहले प्रीति पाल 100 मीटर एवं 200 मीटर स्पर्धा में जापान में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

इस अवसर पर एनके मिश्र, निदेशक (तक०), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एसके तोमर निदेशक (वित्त), एसएम गर्ग निदेशक (कार्मिक एवं प्रब०), एके श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (एच०आर०ए०) आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here