नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिले के थाना मवाना के अंतर्गत सहिम खान की बेटी रात में गायब हो गई थी। सुबह खोजबीन में पता चला कि उनकी बेटी सिदरा खान का परीक्षितगढ़ निवासी पीयूष कुमार के साथ फोटो इंटरनेट पर वायरल है, तब पिता ने थाना मवाना में बेटी को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराकर शादी के प्रयोजन से अपहरण करने के संदर्भ में मुकदमा पंजीकृत कराया।दोनों प्रेमी जोड़ों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता सुनील चौधरी के द्वारा एफ आई आर को निरस्त किए जाने की याचिका दाखिल की।
याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति बी के बिरला व ए के सिंह देशवाल के समक्ष हुई। याची के अधिवक्ता ने बताया कि दोनों बालिग है, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। सिदरा खान ने अपना धर्म परिवर्तन कर नाम बदलकर शिवानी के नाम से हिंदू धर्म को अपना लिया है। कन्वरजन सर्टिफिकेट दिल्ली की संस्था ने दिया है, फिर दोनो ने भागकर शिव मंदिर हरिद्वार में शादी कर ली और दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज उत्तराखंड रजिस्टार से भी प्राप्त कर लिया है। पति पीयूष की जान का खतरा बना है। इसके पश्चात उच्च न्यायालय ने एक अन्य केस का हवाला देते हुए पीयूष कुमार के विरुद्ध अपहरण का दर्ज मुकदमा को निरस्त कर दिया। लड़की के पिता को छूट दिया है कि अगर कोई गलत तथ्य न्यायालय में दाखिल किया गया है तो 6 सप्ताह में रिकॉल एप्लीकेशन दाखिल कर सकते है।
No comments:
Post a Comment