Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 8, 2024

उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग की स्थापना करें सरकार: आशु शर्मा

शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा मेरठ शहर विधानसभा पदाधिकारी सम्मेलन अपार चेंबर में आयोजित किया गया‌। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा मौजूद रहे।संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया।

पदाधिकारी सम्मेलन में कमल सूद को शहर कोषाध्यक्ष तथा वसीम अंसारी को शहर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। दोनों पदाधिकारी को व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने कहा कि संगठन व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा, संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 जिलों में लगातार व्यापारियों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए हमारा संगठन प्रदेश सरकार से लगातार व्यापारी आयोग बनाने की मांग कर रहा है। प्रदेश सरकार अगर जल्दी व्यापारी आयोग का गठन नहीं करती तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरेगा। शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने कहा कि शहर में व्यापारियों को एकजुट करने का हम लोग कार्य करेंगे, कौम और पार्टी कोई भी हो, पहले हम व्यापारी हैं यह हमारा नारा है।

इस दौरान मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कौछड, चौ0 सरताज गाजी, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, शन्नी गुप्ता, संजु त्यागी, विजय राठी, मंसुर इस्लाम, सोनू शर्मा, आसिफ खान, असिफ खान, अनुज अग्रवाल, हाजी तनसीफ, सोनु तानिया, मेहताब ठाकुर, प्रवीण महरोल, हाजी राजा, बिजेंद्र लोहरे, फहीम रंगरेज, सौरभ रस्तोगी, इनाम अंसारी, आतिश अग्रवाल, वसीम बियानी, सचिन अग्रवाल, हाजी मेराज, अनुज सिंह, सुबोन गुप्ता, विष्णु कुमार, आशु नगर निगम, बिलाल अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here