नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज 10 लक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम श्री चंद्र प्रभु भगवान एवं श्री शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान पर शांति धारा की गई, शांति धारा का सौभाग्य अंशुल जैन, प्रभात जैन, निशांत जैन, अवि जैन को प्राप्त हुआ. तत्पश्चात महावीर भगवान पंचमेरू एवं 16 करण की पूजा की गई। उसके बाद विश्व शांति महावीर मंडल विधान किया गया तथा मंडले पर इंद्र, इंद्राणियों द्वारा 100 अर्घ चढ़ाए गए। पंडित नंदन ने उत्तम मार्दव धर्म पर प्रवचन करते हुए बताया कि उत्तम मार्दव यानी विनम्रता। यह केवल बाहरी व्यवहार में ही नहीं, बल्कि हमारे हृदय और आत्मा की गहराई में भी होनी चाहिए। अहंकार को त्यागकर, हम अपने जीवन में सरलता, सहजता और सच्ची मधुरता को स्थान देते हैं। इस दिन हम यह संकल्प लें कि दूसरों के साथ व्यवहार में हमेशा विनम्र रहेंगे, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। विनम्रता से न केवल हमारा मन शांत रहता है, बल्कि हम अपने आस-पास के वातावरण को भी सकारात्मक बनाते हैं।
संगीतकार ऋषभ एंड पार्टी ने पूजा विधान में संगीत देकर भाव विभोर कर दिया। सभी भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया।शाम को सामूहिक आरती की गई।
सभी क्रियो में सुनील प्रवक्ता, विनय जैन, सुधीर जैन, अरुण जैन, अचल जैन, प्रवीण जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment