Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

जाकिर कॉलोनी घटना: आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने की दस व पांच-पांच लाख मुआवजे की मांग

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की गली न.8 जाकिर कालोनी में दूध कारोबारी का बरसात में तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस हृदय विदारक घटना में दूध कारोबारी नसीफा उर्फ नफ्फो पत्नी मरहूम अलाउद्दीन के परिवार के नसीफ़ा समेत 10 लोगों की मृत्यु हो गई एवम तीन लोग घायल हो गए। आजाद समाज पार्टी कांशीराम का प्रतिनिधि मण्डल जाकिर कालोनी में मृतकों के स्वजन से मिला। 

मीडिया प्रवक्ता ने बताया, आजाद समाज पार्टी कांशीराम हमेशा पीड़ित परिवार के साथ है। और साथ ही शासन प्रशासन से मांग की जाती है कि मृतकों को रु 1000000- 1000000 (दस लाख) और घायलों को रू - 500000-500000/ (पांच लाख) का तत्काल दिया जाए और पीड़ितों का मकान बनाकर दिया जाय। अन्यथा आजाद समाज पार्टी कांशीराम जिला मेरठ मजबूर होकर जिलाधिकारी का घेराव करेगी। इस हृदय विदारक घटना से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एड.चंद्रशेखर आज़ाद को भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधि मण्डल में अनस मरगूब राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, डा.ओमप्रकाश प्रदेश सचिव, सुरेंद्र रछौती जिलाध्यक्ष, भीम सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, राजेश गौतम जिला महासचिव, रायबहादुर युवा जिलाध्यक्ष, महताब आलम महानगर अध्यक्ष, कयूम अंसारी शहर विधानसभा अध्यक्ष मेरठ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here