नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईटीआई साकेत क्रिकेट अकेडमी में चल रहे 13वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच हुए जिसमे ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड व जीसीए ने अपने अपने मैच जीते।
ऋषम क्रिकेट एकाडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकटो पर 198 रन बनाए। शिवम ने 88 व सुबहान ने 80 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकाडेमी ब्लू की टीम 176 रन ही बना सकी।इसमें उत्तम ने 45 व सौरभ ने 41 रन बनाए। रेड ने 22 रनों से मैच जीता। मोहसिन व अभय ने तीन तीन विकेट लिए। शिवम व सुबहान को मैन ऑफ द मैच मिला। दूसरे मैच में जी सी ए के कप्तान ने टॉस जीत और पहले गेंदबाजी की। आईटीआई जूनियर ने बल्लेबाजी करते हुए 132 रन ही बनाये। विवेक ने 38 व वंश ने 32 रन बनाए। शौर्या ने दो, निशिव ने दो व उजैर को एक विकेट मिली। जीसीए की टीम ने13वे ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बुधवार को भी दो मैच खेले जायेंगे।
No comments:
Post a Comment