Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

पुलिस लाइन में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

 


विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा मेरठ द्वारा पुलिस लान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक कैंट अमित अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।

जनपद की पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर में 60 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रित करने हेतु ब्लड बैंक मेडिकल कालेज की टीम एवं आईएमए ब्लड बैंक द्वारा ब्लड एकत्रित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी विपिन ताडा, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, रेडक्रास सोसायटी के वाईस चेयरमैन डा. प्रदीप बंसल, पंकज कुमार मंगल, डा. गलेन्द्र कुमार शर्मा, गौरव गर्ग, अर्चित कुमार, धीरेन्द्र कुमार, शशांक गुप्ता, ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here