Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 25, 2024

सीसीएसयू में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मितेंद्र कुमार गुप्ता
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी विभाग के द्वारा विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के द्वारा की गयी। मंच पर प्रो० बीरपाल सिंह (निदेशक, अनुसंधान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय), डॉ० मनोज शर्मा (हेड ग्लोबल फार्माकोविजिलेंस Win Medicare), प्रो० विभु सहानी (संकायाध्यक्ष फार्मेसी), प्रो० शैलेन्द्र शर्मा (निदेशक चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी) एवं डॉ० वैशाली पाटिल (प्राचार्य.फार्मेसी) उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन  राजन कौशिक (सहायक आचार्य) के द्वारा किया गया |
कुलपति द्वारा फार्मेसी क्षेत्र में अनुसंधान एवं औद्योगिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए छात्रों को भविष्य में तैयार रहने पर बल दिया एवं विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी फार्मा छात्रोने गरिमामय समारोह में प्रोफेशनल एथिक्स का पालन करने की शपथ ली|

प्रो० बीरपाल सिंह के द्वारा नैनो मैटिरियल एवं एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट्स का औषधी विज्ञान एवं विकास में योगदान पर महत्तवपूर्ण अनुभव एवं जानकारी साझा की गयी। 
डॉ० मनोज शर्मा (हेड ग्लोबल फार्माकोविजिलेंस Win Medicare) ने अपने विचारों से संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागीयों को फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरो पर विषेश रूप से फार्माकोविजिलेंस के विषय में जागरूक एवं प्रोत्स्ताहित किया। 

प्रो० विभु सहानी द्वारा वैश्विक स्तर पर दवा निर्माण एवं अनुसंधन के क्षेत्र में भारत के योगदान को उल्लेखित करते हुए फार्मेसी की महत्ता पर विचार रखे। प्रो० शैलेन्द्र शर्मा ने छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का समुचित प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। 

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ० वैशाली पाटिल के द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागीयों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। छात्रो ने फार्मा क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया | प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो नीलू जैन गुप्ता, अमरपाल, इं प्रवीण कुमार, डॉ धर्मेन्द्र कुमार, फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here