Breaking

Your Ads Here

Friday, September 6, 2024

उधार दिए पैसे मांगने पड़े भारी, दंपत्ति के साथ की मारपीट



शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी के रहने वाले दंपति को अपने रिश्तेदार को उधार दिए गए पैसे मांगने भारी पड़ गए।

रिश्ते मे मामा कहे जाने वाले रिश्तेदार को ब्रह्मपुरी निवासी दंपती ने करीब 6 महीने पहले 70000 रू उधार दिए थे, मां के इलाज के लिए एक महीने के वादे से एक महीने के बाद जब दंपति ने अपने पैसे मांगे तो रिश्ते में कहे जाने वाले मामा ने बाद में देने की बात कही, वह पिछले 6 महीने से लगातार वादे पर वादे किए जा रहा था। गुरुवार को ब्रह्मपुरी निवासी दंपति को कंकरखेड़ा दयमपुर के रहने वाले मामा ने अपने घर बुलाया और कहा कि मैं आज तुम्हारे सारे पैसे लौटा दूंगा। दंपति मामा के घर गए दायमपुर कंकरखेड़ा जहां मामा तो नहीं मिला लेकिन मामा का भाई और उसके साथ 8-10 लोग घर पर मिले जिन्होंने उक्त पति-पत्नी दोनों को जमकर पीटा वह महिला के साथ अश्लील हरकतें की। पत्नी ने खुद को उन लोगों से छुड़ाते हुए 112 पर कॉल की। 112 की पुलिस आई और उक्त दंपति को थाने ले आई। 

थाने में दंपति ने लिखित तहरीर दी। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली, ना कोई मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई उक्त दंपति का मेडिकल कराया। दरोगा ने बात करेंगे कहकर टाल दिया और उक्त दंपति को घर भेज दिया।

उक्त दंपति आज कप्तान ऑफिस पहुंचे, अपनी फरियाद लेकर और अपनी बात जिले के कप्तान से बताई। कप्तान  के यहां से आश्वासन मिला है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here