Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 10, 2024

संविदा आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग


नित्य संदेश संवाददाता 
फलावदा। अखिल भारतीय मजदूर सफाई संघ की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपा गया। वर्ष 2006 से स्थानीय निकाय विभाग में कार्यरत संविदा आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।

सफाई कर्मचारी नेता एहसान सैफी ने बताया, स्थानीय निकाय विभाग में वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, सफाई कर्मचारियों द्वारा शासन के निर्देश अनुसार सफाई का कार्य करते हुए देश पर देश को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण देने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं, परंतु दुर्भाग्य की बात है 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा इनका नियमितीकरण नहीं किया गया। 

सफाई कर्मचारी संघ की मांगे 
1. स्थानीय निकाय विभाग में वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा आउटसफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।  
2. मृतक संविदा सफाई कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। 
3. प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के नियमित भर्ती की जाए.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here