Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

गांधी बाग में किया मैराथन व साफ सफाई कार्यक्रमों का आयोजन

 


-प्रथम मैराथन प्रतिभागी अजीत सिंह, मोहित जैन द्वितीय व कैलाश यादव रहे तृतीय स्थान पर  

अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। स्वच्छ भारत अभियान के तहत "स्वच्छता ही सेवा" पूरे भारत में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत बुधवार को माल रोड स्थित गांधी बाग पर आम जनता, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूल के विद्यार्थी के लिए मैराथन/वॉकोथॉन प्रतियोगिता व साफ-सफाई इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन छावनी परिषद् द्वारा किया गया। जिसमें आम जनता, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद् जाकिर हुसैन, नामित सदस्य डा. सतीश चन्द्र शर्मा, एनजीओ 'द ग्रोइन्ग पीपल' की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। मैराथन प्रतियोगिता दो कैटेगिरी में आयोजित की गई। प्रथम मैराथन वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित की गई, जिसमें प्रथम अजीत सिंह, द्वितीय मोहित जैन व तृतीय स्थान कैलाश यादव ने प्राप्त किया दूसरी प्रतियोगिता आम जनता व स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें सागर ने प्रथम, जाहिद ने द्वितीय व हर्षपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें 2 अक्टूबर को कार्यालय छावनी परिषद् द्वारा सम्मानित किया जागा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, सहायक अभियन्ता पीयूष गौतम, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, कर अधीक्षक प्रमोद कुमार, राजस्व अधीक्षक  राजेश जॉन महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम में छावनी क्षेत्र की आम जनता, वरिष्ठ नागरिक, छावनी कार्यालय के समस्त कर्मचारी व स्कूल के विद्यार्थी इत्यादि ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here