अध्यापिकाओं
व छात्राओं ने कवि व कवियों की वेशभूषा में किया कविता पाठ
खुशी सक्सेना
नित्य संदेश, मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंण्टर कॉलिज के संस्थापक स्व: सेठ बाल किशनदास
माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में स्कूल प्रांगण में कवि दरबार प्रतियोगिता कार्यक्रम
का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कवि दरबार प्रतियोगिता
में अध्यापिकाओं व छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम
का शुभारम्भ सेठ बाल किशनदास के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करके किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित अध्यापिकाओं व छात्राओं ने विभिन्न कवियों व उनकी
वेशभूषा पहनकर कविता पाठ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का संचालन शबाना ने किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में कंचन राय, निशा सिहं व पुष्पांजलि ने निभाई। कार्यक्रम में निर्मला
पूनिया, वंदना, प्रीति राणा, रेनू पल्लेवार व अलका शर्मा ने मुख्य रूप से सहयोग किया। प्रधानाचार्य
ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment