Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 28, 2024

भाजपा की सरकार है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे: विनीत शारदा

 


मेघना मित्तल

नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा शनिवार को सदर बाजार कोठी नंबर 210 बी के व्यापारी राजीव सिंघल के यहां हुई चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर उनके निवास पर पहुंचे, विनीत शारदा ने राजीव सिंघल को सांत्वना देते हुए चोरी की घटना के विषय में जानकारी ली

विनीत शारदा ने व्यापारी को विश्वास दिलाते हुए कहाँ कि यह श्री मोदी, श्री योगी की सरकार है, अपराधी छोड़े नहीं जाएँगे वहीं से ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा ने एडीजी, एसएसपी, एसपी सिटी से फोन पर वार्ता की, विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, हमारी सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी है शारदा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरठ में चोरी की घटनाओं की बारिश सी आ गई है, इस घटना के साथ-साथ जो भी चोरी, डकैती की घटनाएं मेरठ में हुई है, उनको मेरठ पुलिस प्रशासन चुनौती मानकर चले, इस चोरी की घटना क़ो मय माल के 48 घंटे में खोला जाए, पुलिस अधिकारीयो ने भी विनीत शारदा को आश्वासन दिलाते हुए कहा यह घटना मय माल के जल्द से जल्द खोली जाएगी और अपराधियों को भी छोड़ा नहीं जाएगा विनीत शारदा के साथ भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया, आलोक सिसोदिया आदि अनेक लोग थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here