Breaking

Your Ads Here

Friday, September 27, 2024

राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के छात्रों ने सीखें स्मार्ट शिक्षा के गुर


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विद्या संवाद यात्रा आज राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज नूरनगर पहुंची। संवाद यात्रा का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययन कर रहे माध्यमिक स्तर के शिक्षार्थियों को यू०पी० बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कराना है। इसके अलावा कक्षा 10 से 12 तक के बच्चों को नयी शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत शामिल व्यावसायिक शिक्षा के वैकल्पिक विषयों की सम्यक् जानकारी देना है।

विद्या संवाद यात्रा-2024 को लक्ष्यभेदी, सार्थक तथा उपयोगी बनाने के उद्देश्य से विद्या प्रकाशन मन्दिर के सीटीओ डॉ० रोहित खोखर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘द एग्जाम वॉरियर्स’ के महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं का जिक्र करते हुए परीक्षार्थियों को अभिप्रेरित किया। उन्होंनें परीक्षार्थियों से निडरतापूर्वक, धैर्य एवं साहस के साथ परीक्षाओं का सामना जीवन के किसी उत्सव की माफिक हँसते-खेलते हुए करने की शिक्षा दी। डॉ० खोखर ने दसवीं व बारहवीं कक्षा के परीक्षार्थियों को बताया कि वे सकारात्मक सोच से परिपूरित होकर परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि सफलता के मार्ग में उतार-चढ़ाव के साथ निराश करने वाली कठिनाईयों का सम्मुख आना स्वाभाविक है; किन्तु हमें इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि दिक्कतें तो हर महान व्यक्ति तथा इतिहासपुरुष के मार्ग में हर बार आयी हैं। देशव्यापी बेरोजगारी का विवेचन करते हुए विचारणीय विषय रखा कि दुर्भाग्यवश हमारे देश के उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार सड़कों पर रोजगार तलाश रहे हैं। शिक्षित बेरोजगारी देश के लिए कलंक है, जिसका शीघ्र समाधान आवश्यक है। सुरसा के मुख की तरह बढ़ रही बेरोजगारी के संकट-समाधान के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं तथा समाज कल्याण मंचों को आगे बढ़कर नि:स्वार्थ कार्य करने होंगे। युवक स्वरोजगार अपनाने के लिए तत्पर हों।

कार्यक्रम के अन्त में ने मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफियाँ व डायरियाँ प्रदान कर उत्साहित तथा प्रेरित किया। डॉ० रोहित खोखर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर को सम्मान प्रतीक प्रदान करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अनुज डॉगर, दीपक सिंह मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here