Breaking

Your Ads Here

Friday, September 13, 2024

जिस तरह से BJP ने ED-CBI का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार कराया, वह बेहद ही शर्मनाक है, इसके लिए BJP को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए : अंकुश चौधरी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पार्टी पदाधिकारीयो के साथ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने लड्डू वितरण किया।

 अंकुश चौधरी ने कहा, हम पहले दिन से ही कह रहे हैं यह पूरा मामला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है और इस झूठ को फैलाने में झूठ को बनाने में जिम्मेदार कौन है, देश की सरकार, जिसने ED और सीबीआई को मिलाकर झूठ का पहाड़ खड़ा किया। अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए, आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए, हमारे नेता और हमारी पार्टी को खत्म करने के लिए। धीरे-धीरे पार्टी के तमाम नेताओं की रिहाई हो रही है, पहले संजय सिंह की रिहाई, मनीष सिसोदिया की रिहाई, उसके बाद बाकी सारे लोगों के रिहाई और अब पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की रिहाई ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि जब ED से उनको जमानत मिल गई तो 22 महीने बाद CBI सो के जाग जाती है जिसने उसी CBI ने 22 महीने पहले केजरीवाल जी से पूछताछ की थी।

22 महीने बाद CBI द्वारा केजरीवाल को अरेस्ट करना, इसका मतलब ये सीबीआई की अरेस्ट नहीं थी, नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा कराई गई अरेस्ट थी। आज तानाशाही का अंत हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, माइनॉरिटी विंग उपाध्यक्ष फ़ारूक़ क़िदवई, जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक, डॉक्टर तुषार आर्य, नरेंद्र मास्टर, सुबौध कुमार, रोहित गर्ग, जिला सचिव गजेन्द्र आदि प्रमुख रूप से रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here