Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 28, 2024

AAP के तीन दिवसीय अनशन स्थल पर पहुँचें सांसद संजय सिंह


 

सरकार की पूंजीवादी नीतियों, निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों की लूट के विरोध में कमिश्नरी पार्क में किया विरोध-प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। निजी अस्पतालों व स्कूलों के संबंध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका की मौजूदगी में अनशन सभा में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एडीएम सिटी व सीएमओ को मांग पत्र सौंपा गया। उसके बाद सांसद संजय सिंह ने पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका, जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी व पार्टी कार्यकर्ता अमजद मलिक, चरनप्रीत को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया।

सांसद संजय सिंह ने कहा, निजी अस्पतालों एवं प्राइवेट स्कूलों में मची लूट पर रोक नहीं लगी तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। आम आदमी पार्टी की पहचान किसी जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर नहीं है, आम आदमी पार्टी की पहचान स्कूल और अस्पताल के नाम पर है। दिल्ली से लेकर पूरे देश में हमारा एक ही नारा है- भारत माता की जय तो तब होगी, जब हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। अस्पतालों, स्कूलों और किसानों के मुद्दे पर हम लोग पूरे उत्तर प्रदेश में काम करेंगे। अंकुश चौधरी ने कहा, मेरठ के अंदर अस्पतालों और प्राइवेट स्कूलों में मची लूट को आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसी भी अस्पताल के अंदर मरीज का शोषण हुआ तो हम चुप बैठने वाले नहीं है, हम लोग इस लड़ाई को कानूनी रूप से सड़क पर अस्पतालों, स्कूलों में अगर किसी का शोषण होता है तो धरना प्रदर्शन अनशन के माध्यम से हम इस लूटखोरी के खिलाफ़ लगातार लडाई लड़ेंगे और पूरे मेरठ से इस व्यवस्था को बदलने का काम करेंगे। मंच संचालक पश्चिम प्रदेश महासचिव मनीष सिंह ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष सीएम चौहान, उपाध्यक्ष दिशा, सहारनपुर जिला अध्यक्ष संजय जैन, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र लोधी, अलीगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कौशिक, नोएडा जिला अध्यक्ष राकेश अवाना, बागपत जिला अध्यक्ष ओमवीर सेन, मेरठ महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, हर्ष वशिष्ठ, सलीम मंसूरी, इंतजार अली, भारत लाल यादव, उमेश विश्वकर्मा, संदीप त्यागी, चौधरी राहुल भाटीपुरा, देशवीर सिंह, सरदार जसवीर सिंह, जीएस राजवंशी, नीलम शर्मा, भूप सिंह, फुरकान त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here