-जनपद मेरठ की महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में विजेता होने का गौरव हुआ प्राप्त
शाहिद
खान
नित्य संदेश, मेरठ। 28वीं अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष-2024 07 अगस्त से 09 अगस्त तक कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हुई। उक्त प्रतियोगिता में जनपद मेरठ की महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में विजेता होने का गौरव प्राप्त कर जनपद मेरठ का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीम को पारितोषिक के रूप में नगद 33,000 रुपए प्रदान कर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया।
25वी अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी जोन मेरठ की प्रतियोगिता वर्ष-2024 23 अगस्त से 25 अगस्त तक कमिश्नरेट गाजियाबाद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद मेरठ की महिला टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला हॉकी टीम को पारितोषिक के रूप में नगद रुपए 14300 रुपए प्रदान कर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी/क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता वर्ष-2024 जो 06
सितम्बर से 10 सितम्बर तक 35वी वाहिनी पीएसी में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में संदेश वाहक 591 गिरीश चन्द त्यागी, आरक्षी मोहित शर्मा, आरक्षी चरणजीत के द्वारा प्रतियोगिता में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया।
जिसके फलस्वरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों खिलाड़ियों
को पारितोषिक के रूप में नगद 3000 रुपए से उत्साहवर्धन कर
सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह,
प्रभारी स्पोर्टस सुनील कुमार, सहायक स्पोर्टस
उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment