Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

मीशो की वार्षिक मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 27 सितंबर से



शुरू होगी, 5 मिनट के अंदर इंस्टैंट रिफंड पेश किया

नित्य संदेश एजेंसी

बैंगलुरू। भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो की अत्यधिक अपेक्षित मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 27 सितंबर, 2024 से शुरू हो रही है। इस सेल में भारत के ग्राहकों को त्योहारों के लिए अनेक किफायती उत्पाद मिलेंगे। 20 लाख से ज्यादा विक्रेताओं और 30 श्रेणियों में 12 करोड़ उत्पादों की सूची के साथ मीशो का उद्देश्य देश के ग्राहकों के लिए त्योहारों की शॉपिंग ज्यादा आसानकिफायती और सुविधाजनक बनाना है।

मेघा अग्रवालजनरल मैनेजरबिज़नेस एट मीशो ने कहा, ‘‘27 सितंबर से शुरू हो रही मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल का उद्देश्य इन त्योहारों पर लाखों भारतीयों की शॉपिंग की अपेक्षाओं को पूरा करना है। हम यूज़र-फ्रेंडली फीचर्सजैसे मीशो बैलेंस और डोरस्टेप एक्सचेंज पेश करने के लिए उत्साहित हैं। ये फीचर्स शॉपिंग का अनुभव सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए डिज़ाईन किए गए हैंताकि ऑनलाईन शॉपिंग हर किसी के लिए आसान हो सके। हम इन फीचर्स द्वारा अपने ग्राहकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उत्साहित हैं और लगातार इनोवेशन करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैंताकि इन त्योहारों पर और उसके बाद भी सभी को सुगम शॉपिंग का अनुभव मिलता रहे।’’

मीशो मॉल के साथ कंपनी इन त्योहारों पर लाखों भारतीयों के लिए ब्रांडेड उत्पादों की उपलब्धता आसान बना रही है। इसके लगातार बढ़ते पोर्टफोलियो में 1000 राष्ट्रीयडी2सी और क्षेत्रीय ब्रांड हैं। पिछले दो महीनों में मीशो पर लिबर्टीबाटारेड टेपडब्लूऑरेलियागो कलर्सऔर ट्विनबर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के उत्पाद बिकना शुरू हुए हैंजिससे इस प्लेटफॉर्म के विशाल संग्रह का और ज्यादा विस्तार हुआ है। मीशो मॉल के 75 प्रतिशत ऑर्डर टियर 2+ बाजारों से आते हैंजिससे विभिन्न क्षेत्रों में इस प्लेटफॉर्म की विस्तृत पहुँच और प्रभाव प्रदर्शित होते हैं। मीशो मॉल बड़ी संख्या में ग्राहकों तक ब्रांड्स पहुँचाकर उन्हें इन त्योहारों पर शॉपिंग का असाधारण अनुभव प्रदान करना चाहता हैजिससे लाखों ग्राहकों को अनेक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।

मीशो गोल्ड पर ग्राहकों को त्योहारों पर और कभीकभार के अवसरों के लिए परिधानों का उच्च गुणवत्ता का संग्रह मिलेगा। सितंबर 2023 में अपने लॉन्च के बादमीशो गोल्ड ने शॉपिंग के अनुभव में सुधार ला दिया है। यह ग्राहकों तक सुलभकिफायती और उच्च गुणवत्ता के उत्पाद पहुँचा रहा है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियोंजैसे एथनिक वियरज्वेलरीहोम एवं किचन उत्पादकिड्स क्लोदिंगवेस्टर्न वियरऔर एक्सेसरीज़ में 20,000 से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध होते हैं। गोल्ड मार्क गुणवत्ता की विश्वसनीयता का प्रमाण है। इसलिए मीशो गोल्ड ग्राहकों को इन त्योहारों पर शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।

इसके अलावामीशो ने अनेक अभियान शुरू किए हैंजिनका उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव में सुधार लाना है। कंपनी ने उत्पाद का पिकअप पूरा होते ही तुरंत ग्राहकों का रिफंड प्रोसेस करने का अभियान शुरू किया है। अब ज्यादातर यूज़र्स को उनका रिफंड 5 मिनट के अंदर प्राप्त हो जाता है। इस प्रक्रिया में विभिन्न पेमेंट विकल्पोंजैसे मीशो बैलेंसयूपीआईऔर आईएमपीएस बैंक ट्रांसफर से मदद मिलती हैताकि ग्राहकों को उनके रिफंड तुरंत मिल सकें।

ग्राहकों के अनुभव में सुधार लाने के निरंतर प्रयास में मीशो ने कई अतिरिक्त फीचर्स जैसे डोरस्टेप एक्सचेंज’ और एक इन-ऐप फीचर मीशो बैलेंस’ पेश किया है। मीशो ने एड्रेस सॉल्यूशंस’ द्वारा शिपिंग की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया है। इसमें पता अधूरा होने पर भी स्थानों की सटीक पहचान के लिए यूज़ माई लोकेशन’ फीचर का उपयोग किया गया हैजो रिवर्स जियोकोडिंग द्वारा पॉवर्ड है। डोरस्टेप एक्सचेंज द्वारा डिलीवरी एक्ज़िक्यूटिव एक ही विज़िट में एक्सचेंज पूरा कर सकते हैं ताकि ग्राहक को अपना रिप्लेसमेंट उत्पाद पुराना उत्पाद वापस करते ही तुरंत मिल सके। मीशो बैलेंस एक इन-ऐप वॉलेट हैजो बैंक का विवरण दिए बिना तुरंत रिफंड प्रदान करता हैजिसका उपयोग भविष्य में अन्य शॉपिंग के लिए किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here