अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के ज्योतिराव फूले सुभारती कॉलिज ऑफ फिजियोथैरेपी में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे एवं कॉलिज की 25वीं वर्षगाठ का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रतिकुलपति डॉ.हिमांशु ऐरन, कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णा मूर्ति, कॉलेज की डीन प्रो. डॉ. जैसमीन आनन्दाबाई, सुभारती कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग श्रीवास्तव, एचओडी आर्थोपेडिक प्रो डॉ. परवेज अहमद, डॉ. शिवानी लाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज की डीन प्रो. डॉ. जैसमीन आनन्दाबाई ने कॉलिज की 25 वर्ष की उपलब्ध्यि बताई। इस अवसर पर पैनल संवाद भी आयोजित किया गया। जिसमे फिजियोथैरेपी का हर मेडिकल क्षेत्र जैसे आर्थोपेडिक, न्यूरोलोजी, गायनीकोलोजी एवं कैंसर रिहेबिलिटेशन में योगदान बताया गया। डीन प्रो. डॉ. जैसमीन आनन्दाबाई, एचओडी आर्थोपेडिक प्रोफेसर डॉ.परवेज अहमद एवं मेडिकल क्षेत्रों की अन्य फैकल्टी एवं डॉ शिवानी लाल ने भाग लिया।
प्रतिकुलपति डॉ.हिमांशु ऐरन ने कॉलेज के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी कॉलेज आधुनिक तकनीक व उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा पद्धति से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर रहा है।
25वी वर्षगाठ को सभी फैकल्टी एवं छात्रों ने हर्षोल्लास से मनाया जिसमे अनेक कार्यक्रमों का जैसे ग्रुप डांस, ग्रुप सिंगिग, स्किट आदि का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य विभाग के एचओडी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment