Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 18, 2024

10 लक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज दस लक्षण पर्व की पूर्णता धूमधाम से हुई, सर्वप्रथम भगवान तथा शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान पर शांति धारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य सुनील जैन प्रवक्ता एवं अचल जैन को प्राप्त हुआ।
इसके बाद दस लक्षण पर्व पूर्णता तथा क्षमा वाणी पर्व के अवसर पर महावीर भगवान, सोलह कारण पूजा, क्षमा वाणी पूजा तथा सरस्वती पूजा की गई। शांति विधान किया गया मांडले पर 120 अर्घ चढ़ाए गए। सभी पूजाएं ऋषभ एंड पार्टी द्वारा संगीत की धुन पर कराई गई। पंडित नंदन शास्त्री ने बताया कि इस पवित्र दिन पर जैन समुदाय का हर सदस्य, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, सभी के पास जाता है और अपने सभी दोषों या गलतियों के लिए क्षमा मांगता है, जो जानबूझकर या अनजाने में की गई हों। इस प्रकार, अपने सिर पर पिछले वर्षों के पापों के भारी बोझ से मुक्त होकर, वे नए सिरे से जीवन शुरू करते हैं, दूसरों के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में रहते हैं। 

सायं काल सामूहिक आरती दीपक जलाकर की गई। कल बड़ी संख्या में श्रावको ने उपवास किया था, आज सुबह जल लेकर उपवास पूर्ण किया। इस प्रकार 10 लक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इन सभी कार्यक्रमों मे सुनील प्रवक्ता, अरुण जैन, राजीव जैन, विनय जैन, शैलेंद्र जैन आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here