शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण, रेंजर्स प्रभारी प्रोफेसर अनुजा गर्ग के मार्गदर्शन में 'अपना स्वच्छ परिवेश - हमारा संकल्प' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत संपन्न हुआ।
महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए, स्वच्छ भारत मिशन की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान, सफाई करने की दिशा में प्रतिवर्ष 100 घंटे के श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित करता है। क्रांति रेंजर्स टीम के तत्वावधान में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत छात्राओं द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक संग्रहण एवं निपटान हेतु स्वच्छता गतिविधियां की गई। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं मैदान में इधर उधर पड़े प्लास्टिक को एकत्रित किया, उसे डस्टबिन में डंप कर सभी स्थानों को साफ सुथरा किया।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने रेंजर्स की प्रशंसा की एवं उत्साहवर्धन किया तथा सिंगिल यूज प्लास्टिक के कचरे से होने वाले नुकसान एवम बीमारियों से सभी को अवगत कराया। प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हम सबको व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने की ज़रूरत है।अतः सभी छात्रायें अपनी दिनचर्या में स्वच्छता से सम्बन्धित कार्यों को करते हुए सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करें।
रेंजर लीडर प्रोफेसर अनुजा गर्ग ने छात्राओ को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास के स्थानों में न गंदगी करेंगी और न किसी को करने देंगी। इस अवसर पर रेंजर समिति के समस्त सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment