नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा ध्यान, भजन एवं सत्संग का आयोजन किया। विनीता अग्रवाल एवं आभा गोविल ने दीप प्रज्जवलन एवं श्री श्री रविशंकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद सभी को ध्यान कराया गया और नित्य ध्यान करने का महत्व एवं फायदे बताये। मंत्रोचारण के साथ सभी देवताओं की अर्चना की गई। विनीता ने बताया कि शुद्ध मंत्रोचारण करने पर हमारे मष्तिष्क में ऐसा स्पंदन होता है जिससे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रोगों में भी लाभ होता है। मानस ने गण गणपतये नमः गाकर गणेश वंदना की। नीलम ने हरे कृष्णा मंत्र का संकीर्तन कराया। मधु मिश्रा ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए "गुरु की महिमा कोई न जाने" गाय एवं अम्बे चरण कमल है तेरे गाकर माँ दुर्गा की आराधना की। विभिन्न भजनों द्वारा ईश्वर का नाम लिया गया। सभी ने सामूहिक मौन रखकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
No comments:
Post a Comment