नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रक्षा बंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज बसों में 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 की रात 12 बजे तक निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नाइक ने बताया, भैंसाली और सोहराब डिपो से सभी 600 बसों को आन रोड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सोहराब गेट 60 और भैंसाली से 75 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। लोकल रूटों पर ही बसों को संचालित किया जाएगा। जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे, उस पर तुरंत बसों को संचालित करने के निर्देश एआरएम को दिए गए हैं। महानगर बसों में भी उक्त अवधि में निशुल्क यात्रा की सुविधा महिलाओं को मिलेगी। प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि 90 सीएनजी और 35 इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
हर आधा घंटे में मिलेंगी बसें
मेरठ डिपो के प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि भैंसाली से रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। रात नौ बजे तक बिजनौर और नजीबाबाद के लिए हर आधा घंटे में बसें मिलेंगी। शामली के लिए रात 8:30 बजे तक बसें संचालित की जाएंगी। मेरठ - दिल्ली वाया एक्सप्रेस वे होते हुए हर 40 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी।
No comments:
Post a Comment