Breaking

Your Ads Here

Friday, August 16, 2024

वरिष्ठ नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी शिवलोक में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने देश का 78वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। 
मुख्य अतिथि नीरज मित्तल, राजेश खन्ना, संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल,पार्षद बबीता खन्ना एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया। शशि बाला, आशा शर्मा, हेमलता, दमयंती ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। विमल कांत कौशिक, अजय मोहन शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, श्याम सुंदर भाटिया ने देश भक्ति गीतों पर सामुहिक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। चक्रधर प्रसाद मनोड़ी, एसएस त्यागी, जयवीर सिंह सोम, मदन पाल सिंह पुण्डीर, धर्मपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। 
समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने स्वतंत्रता दिवस पर सबको बधाई और शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगदीश कुमार, अनिल कांत शर्मा, सुमन कांत अरोरा, राजेन्द्र कौशल, केसी राणा, सत्यपाल सिंह, यतेन्द्र मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here