नित्य संदेश, इंदौर। होल्कर स्टेडियम में 11अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज़ T20 मैच की टिकटों की भारी मांग को देखते हुए साइबर ठग सोशल मीडिया पर “सस्ते में टिकट”, “VIP टिकट”, “अतिरिक्त टिकट उपलब्ध” जैसे फर्जी ऑफर देकर आपको अपना शिकार बना सकते हैं।
ठगों से बचने के लिए ध्यान रखें
Facebook, Instagram, WhatsApp या Telegram पर मिले अनजान व्यक्ति से टिकट न खरीदें।
सस्ते टिकट या आखिरी समय में टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
ठग पहले टिकट का फोटो/स्क्रीनशॉट और फर्जी बुकिंग रसीद भेजकर विश्वास में ले सकते हैं।
इसके बाद 20–25% एडवांस पेमेंट या पूरी राशि किसी UPI नंबर/QR Code पर भेजने को कह सकते हैं।
Payment के बाद ठग QR Code, E-Ticket या टिकट डिलीवरी का झांसा देकर और पैसे मांग सकते हैं।
किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, UPI PIN, CVV, बैंक डिटेल या स्क्रीन-शेयरिंग की अनुमति बिल्कुल न दें।
याद रखें—सस्ता टिकट दिखाकर भेजा गया लिंक आपको टिकट नहीं, सीधे ठगी की वेबसाइट तक ले जा सकता है।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।
सतर्क रहें—सुरक्षित रहें।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट

No comments:
Post a Comment