Thursday, October 8, 2026

NCC इकाई ने वायु सेना दिवस पर वायु सैनिकों को किया नमन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने भारतीय वायु सेना दिवस पर देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डॉ. लता कुमार के नेतृत्व में हुआ। संगीत विभाग प्रभारी डॉ. राधा रानी के सौजन्य से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गाकर वायु योद्धाओं को सलामी दी गई। कैप्टन लता कुमार ने बताया कि भारतीय वायु सेना 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित हुई थी और आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इसका आदर्श वाक्य "नभः स्पृशं दीप्तम्" गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि यह दिन वायु सेना पर गर्व करने का दिन है। कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में 47 कैडेट्स ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment