नित्य संदेश ब्यूरो
बागपत। ADG जोन मेरठ भानु भास्कर ने एसपी बागपत व भारी पुलिस बल के साथ जनपद बागपत के बड़ौत क्षेत्र में Mission Shakti-6 के तहत महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने दिल्ली अड्डे से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए सीओ बड़ौत कार्यालय तक पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
भ्रमण के दौरान कस्बा बड़ौत के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों ने ADG का गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। अग्रसेन चौराहे पर एसपी बागपत, अपर एसपी और स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों ने बुके देकर स्वागत किया। संजय मूर्ति चौक पर स्थानीय व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। फूंस वाली मस्जिद व दिल्ली अड्डा पर स्थानीय लोगों ने बुके भेंट कर स्वागत किया, जबकि नेहरू मूर्ति चौक पर क्षेत्रवासियों ने शॉल पहनाकर भव्य सम्मान किया।
अपर पुलिस अधीक्षक को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक
इसी क्रम में ADG भानु भास्कर ने बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान को गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त 'उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक' एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पदक सौंपते हुए उन्होंने अपर एसपी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment