Monday, October 12, 2026

दिल्ली में गरजा INDIA गठबंधन, बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक लाखों की भीड़


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सियासी भूचाल आ गया। चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के आह्वान पर लाखों कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक सड़कें कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गईं।

लाखों की भीड़, दो बड़े नेता अगुवाई पर:
इस ऐतिहासिक महा-मार्च की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। सुबह 8 बजे से ही बाराखंबा रोड, जनपथ और कनॉट प्लेस लाखों की भीड़ से भर गया। हाथों में तिरंगा, लाल टोपी और "वोट चोर गद्दी छोड़ो" के पोस्टरों के साथ लाखों लोग सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़े।

क्या है पूरा मामला?
INDIA गठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रहा है। बिहार में चल रहे SIR को विपक्ष ने "वोट चोरी का हथियार" बताया है। इसी को लेकर राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

मेरठ से भी पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता:
इस राष्ट्रीय प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भी दमदार मौजूदगी रही। मेरठ से समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के *राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी* के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था लाखों की भीड़ के साथ बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक पूरे मार्च में शामिल रहा।

दिल्ली जाम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
लाखों की भीड़ के चलते सेंट्रल दिल्ली पूरी तरह जाम हो गई। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया था। DMRC ने सुरक्षा कारणों से पटेल चौक, राजीव चौक, मंडी हाउस, जनपथ, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंबा रोड के गेट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखे।

No comments:

Post a Comment