Monday, October 12, 2026

मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह कपूर को लिखा पत्र, सेवा भावना की सराहना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारवा फाउंडेशन मेरठ के सरबजीत सिंह कपूर को पत्र लिखकर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की है। 2 अक्टूबर को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करने वाले नागरिक ही लोकतांत्रिक समाज की शक्ति हैं।

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरबजीत सिंह जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनकी मेहनत और संवेदनशीलता जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रही है।

मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद कानून व्यवस्था में सुधार और डबल इंजन सरकार की गरीब, वंचित, महिला, युवा व किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment