नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, वाल्मीकि जयंती, दीपावली, छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आज रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एसीएम, एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों को जुलूस, शोभायात्रा और मेला मार्गों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, प्रकाश, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी, पारंपरिक व्यवस्थाओं के अनुसार ही आयोजन होंगे। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ, एडीएम, एसपी सिटी, एसपी देहात सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment