नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर एसपी सिटी और एसपी देहात के निर्देशन में आज जनपद के सभी थानों पर शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।
थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को आगामी त्योहारों को लेकर उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। सभी से त्योहारों को परंपरागत, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:
Post a Comment