Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प पर कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एल ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में आज विकसित भारत के संकल्प को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. लिसाड़ी ने कहा कि सामाजिक समरसता का अर्थ है बिना भेदभाव के एक साथ रहना और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकारी लक्ष्य नहीं, बल्कि हम सभी का राष्ट्रीय संकल्प है। एनसीसी छात्राओं ने एएनओ लेफ्टिनेंट अम्बिका देवी के निर्देशन में स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन शिक्षिका रेशमा मलिक ने किया। इस अवसर पर वंदना सिंह, निधि राजवंशी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here