Monday, October 12, 2026

विधान परिषद स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 हेतु आज एनएएस डिग्री कॉलेज में पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी के माध्यम से दिया गया, प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली।

सभी को सैद्धांतिक एवं मतपेटिका का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद दोनों पालियों में प्रश्नपत्र के माध्यम से टेस्ट भी लिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वी.के. सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रश्न पूछकर गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर निर्वाचन में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में 11 पीठासीन अधिकारी एवं 29 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। मौके पर सह नोडल कार्मिक जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य पीएम राजकीय इंटर कॉलेज प्रशांत चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment