नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना (PE) के लिए 130 फील्ड ट्रेनर्स को नियुक्त कर 12 से 14 अक्टूबर तक एनएएस डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण के क्रम में स्व-गणना (Self Enumeration) 16 से 30 नवंबर 2026 तक होगी, जिसमें नागरिक अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद गणना कर्मी घर-घर जाकर जनसंख्या गणना (PE) के तहत जानकारी संकलित करेंगे। पुनरीक्षण चरण (Revisional Round) 05 से 09 जनवरी तक चलेगा, जिसमें दर्ज आंकड़ों की पुनः जांच और सत्यापन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment