नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिला थाना मेरठ की टीम ने मुक्ताकाश बाल एकेडमी में साइबर एवं महिला-बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई।
बच्चों को अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी, निजी फोटो, पासवर्ड, ओटीपी साझा न करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने के प्रति सतर्क किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098 और 1930 की जानकारी दी गई तथा महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
No comments:
Post a Comment