Thursday, October 8, 2026

ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस ने पूर्वी कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। नेतृत्व हरिकिशन वर्मा और अनिरुद्ध त्यागी ने किया।


कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA सांसदों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध जताया और भाजपा सरकार पर CEC को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में "ज्ञानेश कुमार बर्खास्त करो", "लोकतंत्र बचाओ" के नारे लगे। वक्ताओं ने कहा - चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, सरकार जवाब दे, विपक्ष की आवाज को दबाना बंद करे। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन मै हरिकिशन वर्मा, अनिरुद्ध त्यागी, आमिर रजा, डॉ. दिनेश मोहन शर्मा, पूनम पंडित, सपना सोम, चौधरी यशपाल सिंह, तेजपाल डाबका, कमल जायसवाल, मंजीत सिंह कोछड़, सलीमुद्दीन शाह, ठाकुर तेजवीर सिंह, अविनाश पवार, रविंद्र सिंह, रवींद्रनाथ गोलू, अनिल अरोड़ा, डॉ. प्रभात कुमार आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment