Tuesday, October 13, 2026

गुप्ता क्लासेस के चेयरमैन डॉ. आलोक गुप्ता ने सेंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में आयोजित किया करियर गाइडेंस सेमिनार

मयंक अग्रवाल 
नित्य संदेश, मेरठ। गुप्ता क्लासेस के चेयरमैन डॉ. आलोक गुप्ता द्वारा सेंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बैंकिंग, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, उत्तर प्रदेश पुलिस, क्लैट, सीयूईटी, आईपीमैट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर विकल्पों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
 
डॉ. आलोक गुप्ता ने सरल एवं प्रभावी तरीके से छात्राओं को सही करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गणितीय प्रश्नों को कम समय में हल करने की उपयोगी शॉर्टकट तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्शा जे. विल्फ्रेड उपस्थित रहीं तथा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी मिलिसेंट मार्क ने कार्यक्रम का संचालन किया।
 
सेमिनार के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं ने डॉ. आलोक गुप्ता के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के करियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाने और सही दिशा चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं ने डॉ. आलोक गुप्ता, चेयरमैन, गुप्ता क्लासेस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस उपयोगी एवं प्रेरणादायी पहल के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहा।
 
गुप्ता क्लासेस का यह प्रयास विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर के विभिन्न अवसरों से परिचित कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

No comments:

Post a Comment