नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 10 बजे मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
महेंद्र सिंह तोमर प्रधानाचार्य पद से रिटायर थे। वह मूल रूप से बागपत के खैली गांव के निवासी थे। लंबे समय से पूरा परिवार मेरठ के शास्त्रीनगर में रह रहा है। सोमेन्द्र तोमर दो भाई और चार बहनों में से हैं।
डॉ. सोमेन्द्र तोमर मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं और 2022 के चुनाव में जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। छात्र राजनीति से सफर शुरू करने वाले सोमेन्द्र तोमर 2017 में पहली बार विधायक बने थे। निधन की सूचना पर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
No comments:
Post a Comment