Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 15, 2026

सैफी संघर्ष समिति ने मनाई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, काटा केक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति पंजी. के राष्ट्रीय कार्यालय रजबन बाजार पर मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब का यौमे पैदाइश बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की टीम ने केक काटकर डॉ० कलाम साहब की जयंती मनाई और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ० कलाम ने देश को मिसाइल और विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके पर सैफी संघर्ष समिति पंजी० के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, मौ० सलीम सैफी, आरिफ सैफी, सुवालेहीन सैफी, यूसुफ सैफी, शहजाद सैफी, आसिफ सैफी, इमरान सैफी, साद सैफी, अली हसन, अरशद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here