Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

एसटीएफ मेरठ की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर से तीन अंतरराज्यीय असलाह तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलाह बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एसटीएफ मेरठ की टीम ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय असलाह तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आजम पुत्र शोएब खान निवासी मोहल्ला पिलखनतला नियर चंडीगढ़ पैलेस थाना मंडी जनपद सहारनपुर, इकराम पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम बड़ी माहेश्वरी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर तथा दानिश पुत्र असलम खान निवासी कस्बा नकुड़ थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पंप एक्शन 12 बोर, दो बंदूक 12 बोर, एक बंदूक 315 बोर, तीन एयर गन, एक तमंचा 12 बोर, एक तलवार, 425 कारतूस 12 बोर, दो मोबाइल फोन और एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here