Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

चेन स्नैचिंग का वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा और नकदी बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित आरोपी को स्वाट टीम नगर और नौचंदी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी सावेज के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी चांदनी श्रीवास्तव गीता कॉलोनी मोड़ के पास पार्क से घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना नौचंदी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

12/13 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सावेज पुत्र शमीम निवासी जाकिर कॉलोनी, लोहियानगर (हाल पता न्यू मुस्तफाबाद, लोनी, गाजियाबाद) नौचंदी ग्राउंड में छिपा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस और 3,320 रुपये नकद बरामद किए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here