नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा और रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर से राम बरात निकाली गई। राम अपने भाइयों संग सफेद घोड़ी पर सवार होकर निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से नगर गूंज उठा।
बरात के मुख्य उद्घाटनकर्ता सचिन अग्रवाल, मुख्य तिलककर्ता पीएन सिंघल, मुख्य पूजनकर्ता दीपक महाजन, रमित गोयल, नवीन अरोड़ा और अंकुर गुप्ता रहे। संयोजक दीपक राजपूत, पदम सिंह, पुनीत आग्या, सौरभ माहेश्वरी, लोकेश लोधी, अभिषेक मन्नू, हिमांशु अग्रवाल और सचिन जिंदल रहे।
बरात सुभाष बाजार, कोतवाली, गुजरी बाजार, बजाजा सर्राफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, चौपला घंटाघर, लाला का बाजार, शीशमहल होते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। बरात में गणेश, गंगा अवतरण, राम जन्म, राम-सीता स्वयंवर, शिव-पार्वती सहित अनेक झांकियां और पांच बैंड शामिल रहे।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 13 अक्टूबर को जिमखाना मैदान में राम-जानकी विवाह, विदाई और राजतिलक का मंचन होगा। कार्यक्रम में महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment