Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

आईक्यूएसी के तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आईक्यूएसी के तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनकल्याणकारी सेवाओं तथा ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प के प्रति छात्राओं में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू  सिंह के संरक्षण में महाविद्यालय नोडल अधिकारी और आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. लता कुमार ने किया। सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकायों की 15 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना के विभिन्न आयामों को कलात्मक रुप से प्रस्तुत किया। 


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सामिया, बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान माहीन , बीएससी तृतीय वर्ष , तृतीय स्थान कु. हामिया, बीए प्रथम वर्ष एवं कु. नौशीन, एम कॉम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक प्रोफ़ेसर अनुजा रानी गर्ग और डा. पारुल मलिक रहीं। क्विज प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें प्रथम स्थान पर प्रथम स्थान सामिया, बीए द्वितीय वर्ष, गुलफ़शाँ, बीए प्रथम वर्ष और. हामिया, बीए प्रथम वर्ष तथा द्वितीय स्थान पर नौशीन, एम कॉम प्रथम वर्ष पायल, एमएससी प्रथम वर्ष तथा गुनगुन सैनी, बीए द्वितीय वर्ष रहीं। 


महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे मंचों पर सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही छात्राओं को विकसित भारत अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया और कहा  कि ‘विकसित भारत 2047’ जैसे राष्ट्रीय विषयों पर छात्राओं का विमर्श ही उन्हें जिम्मेदार नागरिक बना सकता है।कार्यक्रम में आइक्यूएसी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here