नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन्स सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति व संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विस्तार
से चर्चा हुई। एसएसपी और डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपने-अपने
क्षेत्र में सतर्क रहकर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शांति
समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का
सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति
व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी आपसी समन्वय से अपने
दायित्वों का निर्वहन करें।

No comments:
Post a Comment