Saturday, October 10, 2026

दिल्ली जाने से रोका, समर्थकों ने गुलाब देकर जताया विरोध


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली जाने के लिए निकले मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं सपा नेता शैंकी वर्मा को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान हुई।


बताया गया कि शैंकी वर्मा अपने समर्थकों के साथ आवास पर एकत्र हुए थे। रवाना होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। विरोध में समर्थकों ने पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल भेंट कर लोकतांत्रिक तरीके से सहयोग की अपील की। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम समाप्त किया गया। इसके बाद शैंकी वर्मा को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस मौके पर शैंकी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना संवैधानिक अधिकार है, पुलिस को गुलाब देकर शांति का संदेश दिया है। रोकने से आवाज दबने वाली नहीं है। इस दौरान दिनेश वर्मा, मनोज भारद्वाज, करार हुसैन, आशीष चौधरी, मृत्युंजय वर्मा, हनी शर्मा, जीशान अहमद, आमिर राणा और सादिक हारून सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment