Sunday, October 4, 2026

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक मंडल का विस्तार, पुनर्गठन शीघ्र


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की गंगानगर में आयोजित बैठक में संगठन के संरक्षक मंडल का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय मोहन शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद खटीक तथा कैप्टन अजय सिंह को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनींद्र त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्रीकांत अस्थाना की नियुक्ति की पुष्टि का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव के समक्ष उदयवीर सिंह, उस्मान अली तथा संजय त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी में और शाहवेज खान को प्रदेश पदाधिकारियों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया।

संरक्षक डॉ. प्रभात कुमार राय ने कहा कि पत्रकारिता समाचार संकलन के साथ समाजसेवा का भी कार्य है, इसलिए समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से प्रकाशित करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत अस्थाना ने कहा कि संगठन का विस्तार करते समय सुनिश्चित किया जाएगा कि सदस्य किसी भ्रष्टाचार में लिप्त न हों। प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर जिलों की कमेटियां घोषित की जाएंगी। बैठक में मेरठ जिले के लिए लियाकत मंसूरी और हापुड़ जिले के लिए चंदन सिंह को संयोजक बनाने का प्रस्ताव किया गया।

राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों ने विरोध कर एक अन्य संगठन बनाया है, जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को जोड़ा गया है। उन्होंने सभी साथियों से उस संगठन की सदस्यता छोड़ने का आग्रह किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय एडवाइजर मनोज कश्यप, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, उदयवीर सिंह, उस्मान अली, मोबीन सलमानी, चंदन सिंह, रामकिशन रघुवंशी, रजनीश विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment