नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गजेंद्र शर्मा को पुनः क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, महानगर मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी एवं सक्रिय सदस्य परवेज सैफी ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नासिर सैफी ने कहा कि गजेंद्र शर्मा को पुनः क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण का सम्मान है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
No comments:
Post a Comment