रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में मंगलवार को अंतरिक्ष सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञान शिक्षक नितिन कुमार ने इसरो क्विज प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम में शिक्षिका शालिनी अग्रवाल और विनय कुमार का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजवती, राजीव शर्मा, संजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment