Sunday, October 11, 2026

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी पहुंचें मेरठ, बोले- बहकावे में न आएं युवा


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान के सेक्टर-12, शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का आगमन हुआ। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुस्लिम युवाओं (जैन जी) से अपील की कि वे किसी के बहकावे और भड़कावे में न आएं। सभी आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और एकता-सद्भाव को मजबूत करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज सैफी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन, हज समिति सदस्य कामरान, अहसान राव, अनस सिद्दीकी, तय्यब मलिक, जुबैर राजपूत, शादान सैफी, यामीन राजपूत, सादिक सैफी, सनव्वर चौहान, रिजवान चौहान, मोहसिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment